रजिस्ट्री क्या होती है?
- 05 May, 2026
- By Admin: admin
- Comments: 00
रजिस्ट्री क्या होती है? रियल एस्टेट में रजिस्ट्री (Registry) का मतलब होता है किसी प्रॉपर्टी का कानूनी रूप से आपके नाम पर सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज होना। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे यह साबित होता है कि आप उस संपत्ति के legal owner हैं।
जब आप कोई फ्लैट, प्लॉट या घर खरीदते हैं, तो सिर्फ एग्रीमेंट या पेपर पर साइन करना पर्याप्त नहीं होता। असली ownership तभी मिलती है जब उसकी registry government office (Sub-Registrar Office) में officially दर्ज हो जाती है।
क्यों जरूरी है रजिस्ट्री ?
- यह आपको प्रॉपर्टी का legal ownership proof देती है
- भविष्य में किसी भी dispute से सुरक्षा मिलती है
- Property को legally sell या transfer करना आसान होता है
- Loan और other banking processes में मदद मिलती है
रजिस्ट्री क्या होती है? रजिस्ट्री की प्रक्रिया
ऑनलाइन process : ज्यादतर राज्यों में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन अब ऑनलाइन हो सकता है, अलग-अलग राज्यों की वेबसाइट पर स्टेप्स थोड़े अलग हो सकते हैं। लेकिन बेसिक प्रोसेस हमने आपको नीचे बताया है:
1: पोर्टल पर लॉगिन करें: सबसे पहले अपने राज्य के Sub-Registrar ऑफिस या e-Registration पोर्टल पर जाएँ और अपना अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें|
2: प्रॉपर्टी और पार्टियों की जानकारी डालें: प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी दर्ज करें जैसे उसका पता, प्लॉट नंबर और कुल एरिया। इसके अलावा, प्रॉपर्टी के खरीदार और विक्रेता दोनों की पहचान के सबूत (ID Proof) अपलोड करें, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि। ध्यान रखें कि सभी डॉक्यूमेंट स्पष्ट और सही हों, ताकि रजिस्ट्रेशन में कोई दिक्कत ना आए।
3: ई-स्टाम्प और फीस का भुगतान करें : स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन करें। इसके लिए आप Net Banking, UPI या डेबिट/क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले अपने राज्य के e-Registration पोर्टल पर लॉगिन करें और प्रॉपर्टी की जानकारी भरें। इसके बाद भुगतान सेक्शन में जाएँ, फीस की राशि चेक करें और अपने चुने हुए ऑनलाइन भुगतान तरीके से पेमेंट पूरा करें। भुगतान सफल होने के बाद आपको पोर्टल पर रसीद या कॉन्फर्मेशन मिल जाएगी, जिसे सेव करके रख लें क्योंकि यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का जरूरी हिस्सा है।
4: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करें: रजिस्ट्रार ऑफिस में जाने के लिए तारीख और समय तय करें। कुछ जगह पूरी प्रोसेस डिजिटल सिग्नेचर या वीडियो कॉल से भी हो जाती है।
5: डीड वेरिफिकेशन और साइनिंग: अपॉइंटमेंट के दिन अधिकारी डीड और कागजात चेक करेंगे। खरीदार और विक्रेता डीड साइन करेंगे; गवाह मौजूद होंगे।
6: रजिस्टर्ड डीड डाउनलोड करें: प्रोसेस पूरी होने के बाद पोर्टल से रजिस्टर्ड डीड की PDF कॉपी डाउनलोड करें, जो कानूनी रूप से वैध होता है।
Chattarpur में Registry Property
Chattarpur में हम verified और registry वाली properties provide करते हैं, जहाँ आप पूरी legal safety के साथ investment कर सकते हैं।
अगर आप registry वाली flat खरीदना चाहते हैं, तो हम आपको end-to-end assistance देते हैं property selection से लेकर registry process तक।
- Contact karein: Sasta Ghar
- Call Now – 9871057424, 7428577424
- Instagram – Follow Now
- Facebook – Follow Now
- Youtube – Subscribe Now